प्रदेश भाजपा ने एक धन्यवाद रैली का आयोजन किया

                                                                         (अमन न्यूज़) 

हरियाणा चुनाव खत्म होने के बाद भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी तेज कर दी है। प्रदेश भाजपा ने एलान किया है कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी तो पहली कैबिनेट में बिजली-पानी सब्सिडी के लाभ मध्य वर्ग तक भी पहुंचेगा।


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मुकुंदपुर में धन्यवाद मोदी जी रैली में आश्वासन दिया कि दिल्ली में भाजपा सरकार बनी तो प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना को दिल्ली में लागू करने के साथ ही सभी अस्थायी कर्मियों की नौकरी फाइल को पूरा करने के आदेश जारी करेंगे।


 होमगार्ड, बस मार्शल से गेस्ट  टीचर की नौकरी की फाइलों को पूरा करने के आदेश जारी करेंगे। साथ ही एक साल में यमुना नदी प्रदूषण मुक्त होगी।


रविवार को प्रदेश भाजपा ने एक धन्यवाद रैली का आयोजन किया जिसमें प्रधानमंत्री और अमित शाह को अवैध कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के पक्ष में आवाज उठाने की सराहना की गई। इस मौके पर नेताओं ने एक चुनावी रोडमैप पेश कर सुनिश्चित किया कि अगर भाजपा सत्ता में आई, तो जनहित की सभी योजनाएं जारी रहेंगी।


 कोई झुग्गी बिना समाधान नही टूटेगी, यमुना निर्मल होगी। सचदेवा ने कहा कि म्यूटेशन का विषय एक दिन का विषय नहीं था क्योंकि इसके लिए दिल्ली देहात गांव के किसान लगातार लड़ाई लड़ रहे थे अपना हक मांग रहे थे। दिल्ली सरकार उसे नजरअंदाज कर रही थी। 


सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि दिल्ली वालों के लिए जिंदगी और आसान हो गई। 2010 से जो जमीन का म्यूटेशन बंद था उसे शुरू किया गया है, अब कैंप लगाने शुरू किया जाएगा। पैतृक जमीन की म्यूटेशन अब आसानी मिल जाएगी।


 3.30 लाख लोगों की जिंदगी में दिवाली से पहले रोशनी की भेंट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी है। अरविंद केजरीवाल जनता की अदालत जरूर लगा रहे लेकिन जनता की अदालत में दिल्ली की जनता ने उनके खिलाफ फैसला दे दिया है। हरियाणा में डबल इंजन की सरकार का जलवा सभी ने देखा है।

Comments