37 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान, तीन अप्रैल तक ऐसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर का मौसम

(अमन न्यूज़)      दिल्ली-एनसीआर में रविवार को चली हवा ने गर्मी से कुछ राहत दिलाई। हालांकि, पारा सामान्य से ऊपर रहा। हवाओं के रुख में आए बदलाव के कारण दिन के तापमान में दो अप्रैल से बढ़त हो सकती है। अनुमान है कि तीन अप्रैल तक दिन का तापमान बढ़कर 37 डिग्री पहुंच सकता है।



प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद् रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री से अधिक है। 


दिन के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से तेज हवा चली, लेकिन दोपहर बाद बादल छाए जिससे तापमान में गिरावट हुई। सोमवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 

Comments