हिमाचल प्रदेश में होने जा रहे उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी
(अमन न्यूज़) हिमाचल प्रदेश में आगामी उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की छह विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के उन्हीं बागी विधायकों को उतारा है, जिन्होंने हाल ही में भाजपा का हाथ थामा है।

बहरहाल किसी तरह से हिमाचल में कांग्रेस सरकार अपनी सत्ता कायम रख सकी। 23 मार्च को इन विधायकों समेत तीन निर्दलीय विधायकों ने भाजपा का हाथ थाम लिया। कांग्रेस विधायकों पर आरोप था कि उन्होंने पार्टी की ओर से व्हिप का उल्लंघन किया है। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें अयोग्य करार देते हुए उनकी सदस्यता का रद कर दिया आने वाली एक जून को हिमाचल में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ इन 6 विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव भी होने हैं। गई 22 तारीख को तीन निर्दलीय विधायकों ने भी इस्तीफा दे दिया जिसके बाद अब सीटों की संख्या नौ हो गई है। ऐसे में भाजपा इन तीन सीटों पर भी उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती हैं। वहीं अन्य पार्टियां किन उम्मीदवारों पर दांव लगाएगी। जनता को इसका भी इंतजार है।
Comments