Chandrayaan-3 Phase 2: चंद्रयान-3 के जगने को लेकर ISRO वैज्ञानिक का बड़ा खुलासा, कब नींद से जागेंगे विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर

आज Chandrayaan-3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर की नींद नहीं खुलेगी. ये खुलासा किया है ISRO के अहमदाबाद में मौजूद Space Application Center के डायरेक्टर नीलेश देसाई ने. उन्होंने कहा कि पहले इन्हें 22 सितंबर 2023 को जगाने की तैयारी थी. लेकिन अब 

इसे 23 सितंबर को जगाया जाएगा. Chandrayaan-3 का विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर आज यानी 22 सितंबर 2023 को नहीं जगेंगे. ये फिलहाल सोते रहेंगे. अहमदाबाद स्थित इसरो के स्पेस एप्लीकेशन से... डायरेक्टर नीलेश देसाई ने कहा है कि इसरो चंद्रयान-3 को यानी लैंडर-रोवर को कल यानी 23 सितंबर को जगाने का प्रयास करेगा. फिलहाल लैंडर-रोवर निष्क्रिय हैं.चांद पर सुबह हो चुकी है. रोशनी पूरी तरह से मिल रही है. लेकिन चंद्रयान-3 के लैंडर और रोवर को अभी तक पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिली है. https://www.aajtak.in/science/story/chandrayaan-3-vikram-lander-pragyan-rover-will-be-wake-up-on-23-september-2023-as-per-isro-director-nilesh-desai-ssc-1784538-2023-09-22

Comments