21 सितंबर को सिंचाई विभाग के कार्यालय मे विवाद के कारण नवीन जयहिंद के खिलाफ SC/ST एक्ट के तेहेत किया गया केस दर्ज |
करीब एक माह पहले रोहतक के सिंचाई विभाग के कार्यालय में हुए विवाद में नया मोड़ आया है। डॉक्टर आंबेडकर मिशनरीज विद्यार्थी एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम डुमोलिया की शिकायत पर आर्य नगर थाना पुलिस ने बुढ़ापा पेंशन को लेकर अनोखा विरोध करने वाले युवा नेता नवीन जयहिंद के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। जिसमे डीएसपी विवेक कुंडू मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक विक्रम डुमोलिया ने पुलिस अध्यक्ष को शिकायत दी थी कि 21 सितंबर को नवीन जयहिंद अन्य लोगों के साथ सिंचाई विभाग के कार्यालय में पहुंचा, जहां उन्होने एससी समुदाय के एक अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार किया। साथ ही कार्यालय को परने से बंद कर दिया। इसी के साथ उन्होने जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। जिससे एससी समाज के सम्मान को ठेस पहुंची है। जांच के बाद पुलिस ने छह अक्तूबर को केस दर्ज किया था, जिसकी सूचना शनिवार को सार्वजनिक हुई। वहि नवीन जयहिंद ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मेरे खिलाफ 11 केस दर्ज हुए हैं। 5 में मै बरी हो चुका हूं। उन्होने बताया मैंने किसी व्यक्ति के साथ कोई अभद्र व्यवहार नहीं किया है और न ही जातिसूचक शब्द कहे। वहि दुसरी ओर् रोहतक के एसपी उदय सिंह मीना,ने बताया कि उन्हे शिकायत मिली थी कि नवीन जयहिंद ने सिंचाई विभाग के कार्यालय में अधिकारी को जातिसूचक शब्द कहे हैं। साथ हि साथ उन्होने मामले कि कार्यवाही कि भी बात कि है |नवीन जयहिंद आप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, लेकिन अब उनका पार्टी से कोई संबंध नहीं है। अक्सर वे सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करते नजर आते हैं। बुढ़ापा पेंशन काटने को लेकर अनोखा विरोध करने पर वे प्रदेश स्तर पर चर्चाओं में रह हैं।
Comments