उस रात अशोक गहलोत सो नहीं पाए थे', संकट पर सीएम के करीबी मंत्री महेश जोशी का दावा

 (अमन न्यूज़ ) 

राजस्थान कांग्रेस में पैदा हुए संकट के बाद लगातार नेताओं के बयान भी सामने आ रहे हैं. अब अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के करीबी और राज्य सरकार के मंत्री महेश जोशी ने मुख्यमंत्री का बचाव करते हुए बड़ा दावा किया है. महेश जोशी (Mahesh Joshi) ने कहा कि, "उन्होंने (अशोक गहलोत) कभी भी हाईकमान के आदेश की अवहेलना नहीं की. 25 तारीख की रात अशोक गहलोत सो नहीं पाएं, उन्होंने कहा कि मैडम को कितनी पीड़ा हुई होगी, जब वो बोल रहे थे, तो उनकी आत्मा बोल रही थी." 

महेश जोशी ने आगे कहा कि, "सीएम गहलोत ने आज जो उदाहरण (कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव नहीं लड़ने के लिए) दिया है, उसकी जितनी सराहना की जाए वो कम होगी. उन्होंने कभी भी पार्टी आलाकमान के आदेशों की अवहेलना नहीं की, अगर पार्टी हमें आधिकारिक नोटिस भेजती है, तो हम अपना पक्ष रखेंगे." मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार (29 सितंबर) को दिल्ली में कांगेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की है.

Comments