बिहार के राजनितिक गलियारे में फिरसे आरोपों का सिलसिला शुरू हो चूका है.

[अमन न्यूज़]

पूर्णिया में बिहार दौरे पे नीलके अमित शाह पर आरोपों की बारिश करते हुए नज़र आये वहां के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कहा पूर्णिया में एक कॉमेडी सर्कस चल रहा है,उनका कहना है की वो पहले जानते थे की यह कोई रैली को सम्बोधित नहीं बल्कि वहां सर्कस चल रहा था,तेजस्वी यादव ने कहा, अमित शाह रैली को संबोधित कर रहे थे, तो ऐसा लगा कि पूर्णिया में एक कॉमेडी सर्कस चल रहा था। तेजस्वी ने कहा कि, उन्होंने 2014 में पूर्णिया में दिए गए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के अंश को ट्वीट किया था, जिसमें बिहार के लिए विशेष पैकेज, विशेष दर्जा और विशेष ध्यान देने का वादा किया गया था। 8 साल बीत जाने के बाद इसका क्या हुआ। अब, वे बिहार के विशेष दर्जे के बारे में बात नहीं करते हैं। मैंने पहले ही कहा है कि, अमित शाह बिहार आ रहे हैं लेकिन विशेष पैकेज पर कुछ नहीं कहेंगे और यह सच हो गया रैली के रूप में अमित शाह ने इस मुद्दे को सार्वजनिक मंच से टाल दिया।तेजस्वी यादव का कहना है की बिहार से ज्यादा दिल्ली में जंगल राज है,उनका कहना हैं की दिल्ली के लोगो को नहीं पता क्या सही है क्या गलत पर बिहार की जनता अचे से जानती है की क्या सही है क्या गलत है, तेजसवी यादव का कहना है की दिल्ली का अपराध ग्राफ बिहार से अधिक है।तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि अमित शाह ने दावा किया कि जब उनकी सरकार बिहार में आएगी, तो वह इसे नंबर वन राज्य बनाएंगे, लेकिन, बीजेपी 15 साल तक बिहार में NDA सरकार का हिस्सा थी, उनकी पार्टी ने बिहार को नंबर एक राज्य क्यों नहीं बनाया।

Comments