[अमन न्यूज़ ]अगर आप 5जी का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। देश में 5G सेवाएं 1 अक्टूबर से शुरू होने वाली हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अक्टूबर को इंडिया मोबाइल कांग्रेस में 5G सेवाएं लॉन्च करेंगे। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में एशिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी इंडिया मोबाइल कांग्रेस में 5G सेवाओ की शुरुआत करेंगे। इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आयोजन दिल्ली के प्रगति मैदान में किया जाएगा।रिलायंस जियो ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वह इस साल दिवाली तक दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे कई प्रमुख शहरों में हाई-स्पीड 5G टेलीकॉम सेवाएं लॉन्च करेगी.इसके बाद, दिसंबर 2023 तक देश भर के प्रत्येक शहर, तहसील और कस्बे में अपने 5G नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा
Comments