हिन्दुओं का त्योहार जन्माष्टमी और मुसलमानो का जुम्मा एक साथ



{अमन न्यूज़} जन्माष्टमी का त्योहार सभी हिन्दुओं के लिए एक प्रमुख त्योहार है। इसे कृष्ण जन्माष्टमी कहते हैं। इसे अन्य नामों से भी जाना जाता है। जैसे- कृष्णाष्टमी, गोकुलाष्टमी, अष्टमी रोहिणी, श्री कृष्ण जयंती, श्री जयंती इत्यादि। परंतु अधिकांश लोग इसे ‘जन्माष्टमी’ ही कहते हैं। हिन्दू इस त्योहार को भगवान विष्णु के अवतार कृष्ण के जन्म के रूप में मनाते हैं। कृष्ण का जन्म रात के 12 बजे उनके मामा कंस के कारागार में हुआ था। कृष्ण जन्माष्टमी हिन्दू कैलेण्डर के अनुसार श्रावण (सावन) माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन रोहिणी नक्षत्र में पड़ती है। यह त्योहार कभी अगस्त और कभी सितम्बर में पड़ता है। कृष्ण जन्माष्टमी से एक दिन पहले सप्तमी को लोग व्रत रखते हं और आधी रात को 12 बजे कृष्ण का जन्म हो जाने के बाद घंटे-घड़ियाल बजाकर श्री कृष्ण की आरती उतारते हैं। तत्पश्चात् सभी लोग अपने आस-पड़ोस और मित्र-रिश्तेदारों को ईश्वर का प्रसाद वितरण कर के खुशी प्रकट करत हैं। फिर वे स्वयं खाना खाते हं। इस प्रकार पूरे दिन व्रत रखकर यह त्योहार मनाया जाता है।

Comments