[अमन न्यूज़ ] रूस के मक्सिम कोचेतकोव को अपने घर से करीब 10 हजार किमी दूर जापान के पास एक द्वीप पर कैद किया गया है। मक्सिम कोचेतकोव तमाम रूसी सैनिकों में से एक नाम है जो युद्ध के कैदी हैं और यूक्रेन से जंग नहीं लड़ना चाहते। 20 साल के मक्सिम को हजारों रूसी सैनिकों की तरह यूक्रेन पर हमला करने के पुतिन के आदेश की अवहेलना करने की सजा दी जा रही है। इनमें से ज्यादातर रूस के बाहरी या गरीब इलाकों के रहने वाले हैं। सैनिकों की दुर्दशा अमेरिकी रक्षा अधिकारियों के पिछले हफ्ते किए एक दावे को मजबूत करती है जिसमें कहा गया था कि रूसी सेना में अनुशासन और मनोबल की समस्याओं के संकेत मिल रहे हैं।
डेलीमेल की खबर के अनुसार, रूसी मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी पुष्टि की गई है। एक रिपोर्ट मक्सिम जैसे लड़ाई से इनकार करने वाले सैनिकों का आंकड़ा भी पेश करती है जिनकी संख्या 1,793 है। इसमें कहा गया है कि कई सैनिकों को क्रेमलिन से जुड़े भाड़े के लड़ाकों ने लुहान्स्क के 'टॉर्चर रूम' और बेसमेंट में कैद किया है। पांच महीने से यूक्रेन में संघर्ष कर रहे रूसी अधिकारी सैनिकों को अग्रिम मोर्चों पर लौटने के लिए धमका रहे हैं।
Comments