मुजफ्फरनगर में गरजे गृहमंत्री अमित शाह, कहा-पश्चिम की जनता से पूछने आया हूं, क्या दंगे भूल गए
(अमन न्यूज़)
गृहमंत्री अमित शाह आज मुजफ्फरनगर पहुंचे। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगों में पीड़ितों को आरोपी और आरोपियों को पीड़ित बनाया गया है। वह पश्चिमी की जनता से पूछने आए हैं कि क्या दंगे भूल गए। जाट समाज सभी सुरक्षाबलों और सेनाओं में है। पश्चिमी यूपी और हरियाणा के लोग मिले। वीरों की भूमि है। देश की सुरक्षा के लिए जान देने में पीछे नहीं हटी।भाजपा भी देश की सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखी। दस साल तक सोनिया और मनमोहन सिंह की सरकार थी। उन्हें सपा और बसपा ने भी समर्थन दिया। तब देश में आलिया, मालिया और जमालिया आते थे, लेकिन दिल्ली के नेतृत्व को कानों पर जूं तक नहीं रेंगती थी। देश को सपा, बसपा और कांग्रेस सुरक्षित नहीं रख सकती।
Comments