दिल्ली का हाल :

 


कई दिन साफ रहेगा मौसम, ठंड और बढ़ेगी, लोग आज भी करेंगे धूप का इंतजार

(अमन न्यूज़)


राजधानी में कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे लोगों को बृहस्पतिवार दोपहर गुनगुनी धूप निकलने से राहत मिली। हालांकि, सर्द हवा की वजह से ठिठुरन कम नहीं हुई। शाम होते ही लोग कंपकंपाते नजर आए। लेकिन दिल्लीवालों को आज भी धूप का इंतजार रहेगा। मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह मौसम साफ रहने के साथ सुबह-शाम अधिक ठंड होने की संभावना जताई है।मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन कम 19.1 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोग धूप का आनंद लेते नजर आए। सात से 24 जनवरी तक बादल छाए रहने और कोहरा अधिक होने की वजह से सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए थे। 25 और 26 जनवरी को थोड़ी देर के लिए धूप निकली थी, लेकिन बादल छाए रहने के कारण इसका हल्का असर रहा। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 53 से 97 फीसदी तक दर्ज किया गया। इस वजह से सुबह सड़कों पर हल्के स्तर का कोहरा देखने को मिला।मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस सप्ताह कड़ाके की सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

Comments