सीएम योगी का मतदाता संवाद कार्यक्रम में संबोधन आज, अखिलेश और जयंत करेंगे संयुक्त प्रेसवार्ता
(अमन न्यूज़)
विधानसभा चुनाव के समर में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी शहर में होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुरादनगर में प्रभाव मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। योगी आदित्यनाथ का चुनाव के दौरान गाजियाबाद में यह चौथा दौरा है। इससे पहले वह साहिबाबाद और गाजियाबाद सदर विधानसभा में संवाद कार्यक्रम कर चुके हैं। दूसरी ओर अखिलेश यादव और जयंत चौधरी संयुक्त प्रेसवार्ता करेंगे।मुख्यमंत्री का मुरादनगर केएन इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री का तीसरा प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम होगा। महानगर मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से संवाद करते हुए सरकार की उपलब्धियों और पार्टी की नीतियों पर चर्चा करेंगे। घर-घर संपर्क अभियान कार्यक्रम में उनके शिरकत करने की अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पार्टी स्तर पर कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
Comments