दिल्ली के सभी बड़े अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर

 

दिल्ली के सभी बड़े अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर

(अमन न्यूज़ )

सफदरजंग, जीटीबी, लोकनायक, आरएमएल सहित दिल्ली के लगभग सभी बड़े अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर शुक्रवार से हड़ताल पर रहेंगे।इस दौरान एम्स  में हड़ताल नहीं है. दरअसल बृहस्पतिवार को जीटीबी के रेजिडेंट डॉक्टरों ने नीट पीजी

काउंसलिंग में देरी के चलते शुक्रवार सुबह नौ बजे से हड़ताल पर जाने की सूचना दी है। नीट पीजी काउंसलिंग का पूरा मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट की ओर से इस मसले की अगली सुनवाई आगामी छह जनवरी को होनी है, लेकिन डॉक्टरों का विरोध पिछले एक महीने से चल रहा है।इसलिए नौ दिसंबर को डॉक्टरों ने एक सप्ताह के लिए हड़ताल स्थगित भी की लेकिन बीते बुधवार फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) ने देर रात बयान जारी करते हुए 17 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा करते हुए देश के अलग अलग राज्यों में मौजूद रेजिडेंट डॉक्टरों से सहयोग भी मांगा है। इसी के चलते बृहस्पतिवार को राजधानी के अलग अलग अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने हड़ताल पर जाने की घोषणा की है।

Comments