किसान न्याय रैली: केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर बरसीं प्रियंका, बोलीं- बोलीं- ये देश भाजपा नेताओं की जागीर नहीं
किसान न्याय रैली: केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर बरसीं प्रियंका, बोलीं- बोलीं- ये देश भाजपा नेताओं की जागीर नहीं
( अमन न्यूज़ )
वाराणसी में आयोजित किसान न्याय रैली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर बरसीं। दुर्गा मंत्रों के साथ भाषण की शुरुआत करते हुए प्रियंका ने लखीमपुर घटना, कृषि कानून, महंगाई समेत कई अन्य मुद्दों पर सरकार के खिलाफ करीब आधे घंटे के भाषण में हुंकार भरी। मोदी-योगी की सरकार पर कई आरोप भी लगाए।
भाषण की शुरुआत में ही प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि दिल की बात करने आई हूं। प्रियंका ने कहा कि बीते वर्षों में जो देखा उसका जिक्र कर रही हूं। सोनभद्र में उभ्भा नरसंहार हुआ जिसमें 13 लोगों को मारा गया। जब मैं मिलने गयी तो बहुत कष्ट हुआ। लोग मुझसे बोले मुझे रुपये नहीं न्याय चाहिए। उसके बाद मैं उन्नाव में गयी वहां भी इसी तरह का घटना हुई।
उस मामले में भाजपा के पूर्व विधायक और भाजपा से जुड़े लोग शामिल थे। लखीमपुर में भी ऐसा ही हुआ। देश के गृह राज्यमंत्री के बेटे ने अपनी गाड़ी के नीचे छह किसानों को कुचल दिया। सरकार उस मंत्री (गृह राज्य मंत्री) का बचाव कर रही है, जिसके बेटे ने ऐसा काम किया। प्रधानमंत्री लखनऊ आए लेकिन दो घंटे की दूरी पर लखीमपुर नहीं जा सकते थे।
Comments