काबुल से अपह्रत भारतीय कारोबारी को मिली रिहाई, 15 दिन बाद छोड़ा गया

 काबुल से अपह्रत भारतीय कारोबारी को मिली रिहाई, 15 दिन बाद छोड़ा गया


(अमन न्यूज़ )

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से अपह्रत भारतीय कारोबारी बंसरी लाल अरेंदह को छोड़ दिया गया है। इंडियन वर्ल्ड फोरम (आईडब्ल्यूएफ) के अध्यक्ष पुनीत सिंह चंडोक ने यह जानकारी दी। बंसरी लाल का बंदूक की नोक पर 14 सितंबर को अपहरण किया गया था। 

अफगान मूल के 50 साल के बंसरी लाल की काबुल में दवा उत्पादन की दुकान है। उन्हें दुकान के पास से ही बंदूक की नोक पर अगवा कर लिया गया था। तालिबान को ही इसके लिए जिम्मेदार माना जा रहा था। 

बंसरी लाल फामार्स्युटिकल उत्पादों के व्यवसायी हैं और इस घटना के समय वह अपने कर्मचारियों के साथ अपनी दुकान पर सामान्य दिनचर्या में शामिल थे। बंसरी लाल को उनके कर्मचारियों के साथ अगवा किया गया था, लेकिन उसके कर्मचारी किसी तरह भागने में सफल रहे थे। तब अपहरणकतार्ओं ने उन्हें बेरहमी से पीटा भी था। बंसरी लाल का परिवार दिल्ली में रहता है।  


 



Comments