दिल्ली में बाढ़ के हालात, यमुना नदी ने पार किया खतरे का निशान

 दिल्ली में बाढ़ के हालात, यमुना नदी ने पार किया खतरे का निशान  

( अमन न्यूज़ )

दिल्ली में शुक्रवार को यमुना में जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया। इससे निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका जताई जा रही है। हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने से नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। लोहा पुल, कश्मीरी गेट और आईटीओ पर बहाव काफी तेज है। अधिकारियों की कई टीमें हालातों पर निगरानी बनाए हुए हैं। जरूरत पड़ने पर आपदा प्रबंधन की टीमों को भी तैनात किया जाएगा।

हथिनीकुंड बैराज से दो दिन से पानी छोड़ा जा रहा है। लाखों क्यूसेक पानी दिल्ली पहुंच चुका है। यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोहे का पुल बंद कर दिया गया है। शुक्रवार शाम तक दिल्ली में यमुना का जलस्तर 205.53 मीटर पर था जो खतरे के निशान से 0.20 मीटर अधिक है है। नदी में जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। सभी इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। 

जिला प्रशासन के मुताबिक, हथिनी कुंड बैराज से पिछले दो दिन से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। बृहस्पतिवार को 1.6 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। दो दिनों में हुई भारी बारिश से भी यमुना के जल स्तर पर प्रभाव पड़ा है। सभी संबंधित अधिकारी हालातों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल कश्मीरी गेट, पूर्वी दिल्ली से सटा युमना डूब क्षेत्र और लोहा पुल के पास से लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

कश्मीरी गेट प्लाईओवर के नीचे रहने वाले विनय पाल ने बताया कि जलस्तर बढ़ने से सुबह झुग्गी तक पानी आ गया था। थोड़ी देर बार सीविल डिफेंस के कर्मचारियों ने आकर जानकारी दी की यमूना में और पानी बढ़ सकता है। इसलिए वह दूसरे स्थान पर चले जाए। यहां एक रैन बसेरे में उनको रहने की व्यवस्था की गई है। 

आईटीओ पर यमुना किनारे रहने वाले जतिन कुमार ने बताया कि बुधवार से ही पानी का स्तर बढ़ने लगा था।  इन दिनों में अकसर यमुना का पानी घर तक आ जाता है। ऐसे में हम ऊपर पुस्ते की तरफ चले जाते हैं




Comments