महिला कांस्टेबल से हथियार हैंडल करते वक्त हुआ एक्सीडेंटल फायर |
( अमन न्यूज़ )
* देश की राजधानी दिल्ली में वसंत विहार इलाके में बुधवार रात को उस समय हड़कंप मच गया जब पश्चिमी मार्ग पर रहने वाले इस्राइल के अधिकारी के घर के बाहर गोली चल गई। पुलिस को उस समय राहत मिली जब पता लगा कि गोली महिला सिपाही के सरकारी असहले से दुर्घटनावश चली है।
* गोली
से किसी के हताहत होने के समाचार नहीं है। वसंत विहार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला सिपाही मनीषा पीसीआर में तैनात है। बुधवार रात करीब पौने सात बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद मनीषा असहला को दूसरे पुलिसकर्मी को दे रही थी।
* उसी समय दुर्घटनावश गोली चल गई। इस बाबत किसी की ओर से पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है। इस्राइल अधिकारी के घर के बाहर गोली चलने से काफी देर तक हड़कंप मचा रहा। अभी मामले की जांच
की जा रही है |
Comments