दिल्ली के मुख्यमंत्री पर लगा तिरंगे के अपमान का आरोप, केंद्रीय मंत्री ने लिखी चिट्ठी


दिल्ली के मुख्यमंत्री पर लगा तिरंगे के अपमान का आरोप, केंद्रीय मंत्री ने लिखी चिट्ठी |

                      


*कई दिनों से दिल्ली और केंद्र सरकार के बीच कोविड मैनेजमेंट, ऑक्सीजन की कमी, वैक्सीन की कमी को लेकर युद्ध चल रहा है और इसी बीच एक बार फिर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिरंगे का अपमान किया है इस विषय को लेकर अब केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखी है.केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल का कहना है कि मैं कुछ दिन से अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस देख रहा था, उनके पीछे लगे 2 ध्वज में सफेद रंग पर हरी पट्टियां बढ़ाई गई हैं. इसमें गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों का उल्लंघन किया गया है | मैंने इसके लिए अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है, मैंने उपराज्यपाल को भी पत्र की कॉपी पहुंचाई है| आपको बता दें कि कोरोना काल में अरविंद केजरीवाल ने लगातार डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस की हैं. जब भी वह मीडिया को संबोधित करते हैं, तब उनके पीछे हमेशा दो दो तिरंगे लगे होते हैं. अब तिरंगों को नियमानुसार ना लगाने को लेकर आपत्ति जताई गई है.प्रहलाद सिंह पटेल ने अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अपील की है कि वो इसमें सुधार करें. साथ ही उन्होंने अनिल बैजल को चिट्ठी लिख इस ओर ध्यान देने को कहा है |

 

Comments