मेरठ में किसान पंचायत शामिल में होंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ।
(अमन न्यूज़ )
- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मेरठ में किसान पंचायत करेंगे। मेरठ में होने वाली इस किसान पंचायत में आम आदमी पार्टी में बेरोजगार युवाओं व्यापारियों और शोषित वर्ग के लोगों को आमंत्रित किया है।। यह बयान आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह में पत्रकार वार्ता में दिया है।।
- दरअसल उत्तर प्रदेश में होने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी भी मैदान में आने के लिए तैयार है जिसके लिए अब चुनावी माहौल बनाया जा रहा है किसान राजनीति के जरिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उत्तर प्रदेश एंट्री करने के मूड में दिखाई दे रहे है |
- AAP पार्टी के सांसद संजय सिंह मेरठ पहुंचे ।जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मेरठ में किसान पंचायत की जाएगी जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शामिल होंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान करीब 200 किसान शहीद हुए हैं। उन्होंने कृषि कानून को काला कानून करार देते हुए कहा कि यह कानून देश के किसान के लिए नहीं बल्कि देश की जनता के लिए भी घातक है।
- उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूंजी पतियों को लाभ पहुंचाने के लिए इस कानून को बनाया गया है ।वही बजट पर भी आम आदमी के सांसद संजय सिंह ने निशाना साधा है। इस बजट में सरकारी संपत्तियों को बेच दिया गया है। संजय सिंह ने कहा कि मेरठ आंदोलन की धरती है और अरविंद केजरीवाल भी मेरठ की धरती से आंदोलन का बिगुल फूंकगे ।
Comments