बठिंडा में कांग्रेस ने लहराया परचम , BJP-अकाली दल साफ |

 

    बठिंडा में टूटा 5 दशक पुराना रिकॉर्ड, कांग्रेस ने लहराया परचम , BJP-अकाली दल साफ |

      (अमन न्यूज़ )

  • पंजाब के निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी का डंका जमकर बजा है. बुधवार को घोषित किए गए नतीजों में नगर निगम और नगर पंचायतों में कांग्रेस पार्टी का दबदबा देखने को मिला कांग्रेस पार्टी ने यहां बाटला, बठिंडा, मोगा, कपूरथला, पठानकोट नगर निगम में जीत हासिल कर ली है. नगर निगमों के अलावा कांग्रेस ने अभी तक 98 म्युनसिपल काउंसिल में जीत दर्ज कर ली है
  • कांग्रेस नेता मनप्रीत सिंह बादल ने भी ट्वीट कर जानकारी दी है कि बठिंडा में भी कांग्रेस पार्टी की जीत हुई है. ये करीब 53 साल बाद हुआ है, जब बठिंडा में में कांग्रेस पार्टी का मेयर बनेगा. आपको बता दें कि इससे पहले बठिंडा नगर निगम में शिरोमणि अकाली दल का कब्जा था |
  • नगर निगमों के अलावा नगर पंचायत और अन्य निकाय चुनावों में भी कांग्रेस पार्टी लगातार बढ़त बनाए हुए है. गुरदासपुर शहर में भी कांग्रेस पार्टी ने सभी वार्डों में जीत हासिल कर ली है, यहां के सभी 29 वार्ड कांग्रेस के खाते में गए है |

Comments