अमन न्यूज़ गाजियाबाद के लोनी इलाके में अज्ञात लोगों ने बीएसपी नेता शब्बर जैदी की गोली मारकर हत्या कर दी। ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में दर्ज है। उत्तर प्रदेश पुलिस का कहना है कि बीएसपी नेता यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद पर तैनात थे। रिटायरमेंट के बाद वो राजनीतिक दल में शामिल हो गए।यूपी पुलिस का कहना है कि कुछ अज्ञात लोगों ने शब्बीर जैदी पर कई राउंड फायरिंग की। शब्बीर जैदी जान बचाने के लिए बिजली के खंभे के पीछे छिपने की कोशिश की। लेकिन हमलावरों कीं संख्या ज्यादा थी और वो अपने आपको नहीं बचा सके। पुलिस का ये भी कहना है कि शब्बीर के ऊपर कम से कम पांच राउंड फायरिंग की गई। शब्बीर जैदी के ऊपर फायरिंग के पीछे की जो प्राथमिक जानकारी है उसके मुताबिक प्राॉपर्टी विवाद का मामला है हालांकि अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद ही पुख्ता तौर पर कुछ कह पाना मुनासिब होगा। शब्बर जैदी मूल रूप से शामली जिले के कांधला के रहने वाले थे और वो लोनी की उत्तरांचल विहार कालोनी में रहते थे। उनके मकान के ग्राउंड फ्लोर पर जैदी का ऑफिस है जहां से वो पार्टी के कामकाज के साथ साथ प्रॉपर्टी का भी काम करते थे। रहता है। सोमवार सुबह वह घर से टहलने के लिए निकले थे। उनके घर से करीब एक कार आई जिसमें सवार एक बदमाश ने उन्हें पकड़कर आठ से दस मीटर तक घसीटा। बदमाशों ने चलती कार से ही उनके सिर में गोली मार दी। गोली लगने के बाद शब्बर सड़क पर गिर गए। बदमाश कार से उतरे और करीब 10 राउंड गोलियां बरसाई। छह गोलियां शब्बर जैदी के शरीर में लगीं। उनकी मौके पर मौत हो गई।
Comments