एड़ियों का दर्द, इन घरेलू उपायों से पांच मिनट में होगा ठीक

एड़ियों का दर्द बड़े नहीं बच्चों को भी हो जाता है। ये इतना गंभीर होता है कि कई बार चलना भी मुश्किल होने लगता है। लेकिन कुछ ऐसे उपाय हैं जो गंभीर दर्द को पांच मिनट में गायब कर देंगे



अमन न्यूज़  एड़ी में दर्द यांत्रिक कारणों से होता है। यह अर्थराइटिस, संक्रमण, ऑटो इम्यून परेशानी, न्यूरोलॉजिकल समस्याओं या किसी अन्य दिक्कत से भी हो सकता है। एड़ी  में एक या एक से अधिक स्नायुबंधनों में आने वाले खिंचाव या मसल्स पुलिंग या मोच के कारण ये दर्द होता है। एड़ी के स्नायुबंधन लोचदार उत्तकों के समूह से बने होते हैं जो एड़ी की हड्डियों को अपनी जगह पर बांधे रखते हैं। पैदल चलते हुए, दौड़ते या कूदते समय एड़ियों पर भार डालता है। इससे एड़ियों में दर्द यानी प्लांटर फेशिआइटिस की दिक्कत होती है। कई बार ज्यादा वजन के कारण भी यह समस्या होती है। गर्भवती महिलाओं और एथलीट भी इससे जूझते हैं लेकिन एक यह है कि एड़ी का दर्द पूरी तरह से ठीक करना मुश्किल होता है। लेकिन फिर भी अगर आप घर पर ही कुछ एक्सरसाइज करें और घरेलू उपाय करें तो आपको इस दर्द से तुरंत आराम मिल सकता है। 


तौलियों से करें इलाज
एक तौलिए लें और उसे मोड़कर अपने तलवों के नीचे रखें। अब एड़ियों को ऊपर की तरफ उठाएं और फुट को स्ट्रेच करें। इस पोजीशन में करीब 15 से 30 सेकेंड के लिए बनाए रखें। ये प्रक्रिया कई बार करते रहें। इससे मसल्स रिलेक्स होंगी और दर्द को आराम मिलेगा।


कोल्ड थेरेपी, तेल की मालिश 
एड़ियों के दर्द में कोल्ड थेरपी काम आती है। बर्फ की सिंकाई करने से मांसपेशियों में खिंचाव के कारण या नसों पर दबाव के कारण होने वाले दर्द और सूजन को राहत मिलती है। ये सिकाई 15 मिनट तक की जानी चाहिए।


मसाज करने से मसल्स रिलैक्स होती हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है इससे दर्द को राहत मिलती है। किसी भी तेल से तलवों और एड़ियों पर मसाज करना चाहिए। करीब दिन में दो से तीन बार 10-10 मिनट पर मसाज करें तो इससे दर्द और सूजन दोनों सही होंगे। 


Comments